• Fri. Aug 7th, 2026

गांठोली में हल्की बारिश से सड़क पर जलभराव से ग्रामीण परेशान

ByVijay Singhal

Aug 7, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन के ग्राम गांठोली में मुख्य सड़क पर हल्की बारिश होते ही जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो जाती है। इससे ग्रामीणों का आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, सड़क ऊंची-नीची और असमान होने के कारण बारिश का पानी सड़क पर ही जमा हो जाता है। इसके अतिरिक्त, जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने से यह समस्या और बढ़ जाती है। इस जलभराव के कारण पैदल चलने वाले लोगों, स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को विशेष परेशानी का सामना करना पड़ता है। दोपहिया वाहन चालकों को भी पानी से भरी सड़क पर निकलने में कठिनाई होती है, जिससे फिसलकर दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर जमा पानी कई दिनों तक नहीं निकलता। बरसात के दिनों में यह समस्या लगातार बढ़ती जा रही है, लेकिन अब तक इसका कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.