हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना कोसीकलां के अंतर्गत राजागढ़ी में पुरानी रंजिश के चलते नामजदों ने खेत से घर लौट रहे युवक पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। साथ ही जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। गांव राजागढ़ी निवासी कृष्णा ने थाने में दी तहरीर में बताया कि गांव के गोविंद, जगदीश व उनके परिजनों से रंजिश चल रही है। आरोप है कि बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे वह अपने ताऊ के लड़के कप्तान के साथ खेत से वापस घर आ रहा था। आरोप है कि तभी रास्ते में नामजदों ने कप्तान को घेर कर हमला कर फरसे से कप्तान पर वार किया।
7455095736
कोसीकलां थाना क्षेत्र में खेत से लौट रहे युवक पर धारदार हथियार से किया
