• Fri. Aug 7th, 2026

बरसाना में गंदगी में रखा 400 किलो पेड़ा फिंकवाया, FSDA टीम ने आटा-मैदा के 6 सैंपल जांच को भेजे

ByVijay Singhal

Aug 7, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में त्योहारों से पहले मिलावटी मिठाइयों पर खाद्य विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विभाग की टीम ने मथुरा और बरसाना में कई जगह छापेमारी की। बरसाना की एक मिठाई दुकान पर करीब 400 किलो पेड़ा गंदगी में रखा मिला, जिसे मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। टीम ने आटा, मैदा और पेड़े समेत 6 सैंपल भी जांच के लिए लैब भेजे हैं। सहायक आयुक्त (खाद्य) डॉ. जतिन कुमार सिंह के निर्देश पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के.के. त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम ने कई आटा मिलों और खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की। टीम ने भोले शंकर राइस एंड जनरल मिल्स, अग्रवाल ट्रेडर्स, ओम एग्रोटेक, लक्ष्मी फ्लोर मिल और श्री गोवर्धन फ्लोर मिल से मैदा, रवा, तंदूरी आटा और गेहूं के आटे के सैंपल लिए। बरसाना की मिठाई दुकानों की जांच के दौरान टीम को बड़ी मात्रा में पेड़ा अस्वच्छ हालत में रखा मिला। पेड़े के दो नमूने भी जांच के लिए सील किए गए। विभाग ने साफ किया कि त्योहारों के दौरान मिलावटी और गंदे खाद्य पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। लोगों से भी अपील की गई है कि कहीं भी संदिग्ध मिठाई या खाद्य सामग्री दिखाई दे तो तुरंत विभाग को सूचना दें।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.