• Fri. Aug 7th, 2026

मनरेगा में करोड़ों के घोटाले, ग्रामीणों ने की निष्पक्ष जांच की मांग, शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी का आरोप

ByVijay Singhal

Aug 7, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के दतिया गांव में मनरेगा और अन्य विकास कार्यों में करोड़ों रुपये के कथित घोटाले का आरोप लगाते हुए  कई ग्रामीण जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। दिव्यांग उम्मेद सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान हेमंत बाबू पर मनरेगा समेत विभिन्न विकास योजनाओं में सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कागजों में करोड़ों रुपये के विकास कार्य दिखाए गए हैं, लेकिन गांव में आज भी गंदगी, जलभराव, टूटी सड़कें और अन्य मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। शिकायतकर्ता उम्मेद सिंह ने बताया कि इस मामले में पहले भी कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है। जांचें भी हुईं, लेकिन किसी भी जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उनका आरोप है कि जांच के नाम पर केवल औपचारिकताएं पूरी कर फाइलों को दबा दिया जाता है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि शिकायत करने के कारण उन्हें लगातार दबाव बनाया जा रहा है और जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। इससे गांव के लोग भय के माहौल में हैं और खुलकर अपनी बात रखने से डर रहे हैं। जिलाधिकारी कार्यालय ने ज्ञापन प्राप्त कर मामले की जांच और नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.