हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मथुरा जंक्शन पर रेलवे में यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत आगरा मंडल में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने से अक्तूबर तक यात्रियों के सामान की चोरी झपटमारी और अन्य असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त 86 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से अनुमानित कीमत की चोरी हुई 1 करोड़ 2 लाख 38 हजार 50 रुपये मूल्य की सम्पत्ति बरामद की गई। मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल के निर्देशन और वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त एस. रामकृष्णन के मार्गदर्शन में आरपीएफ की टीमें लगातार अभियान चला रही हैं। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान अपने सामान के प्रति सतर्क रहें।
7455095736
छह माह में आरपीएफ ने सामान की चोरी करने वाले 86 आरोपी पकड़े
