• Mon. Nov 16th, 2026

मथुरा में खरना के साथ शुरू हुआ निर्जला व्रत

Byvijay.singhal1233

Nov 15, 2026
Spread the love

मथुरा। छठ महापर्व पर खरना के साथ ही 36 घंटे के निर्जला व्रत का संकल्प शुरू हो गया। सुबह से ही व्रती महिलाएं और पुरुष पूजा की तैयारियों में जुटे रहे। शाम को स्नान के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण कर छठी मैया की पूजा-अर्चना की। इसके बाद गुड़ की खीर और रोटी का प्रसाद बनाकर विधि-विधान से भोग लगाया और ग्रहण किया। प्रसाद ग्रहण करने के बाद व्रतियों ने निर्जला व्रत शुरू कर दिया। खरना के दिन घरों में भक्ति और आस्था का माहौल रहा। छठी मैया के पारंपरिक गीतों से घर-आंगन गूंजते रहे। परिवार के सदस्यों ने पूजा में सहयोग किया। व्रतियों ने संतान की सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। खरना का प्रसाद आसपास के लोगों में भी वितरित किया गया। रविवार को व्रती अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य अर्पित किया। इसके लिए यमुना के घाटों सहित विभिन्न पूजा स्थलों पर तैयारियां की जा रही हैं। घाटों की सफाई, पूजा स्थल की व्यवस्था और प्रकाश के इंतजाम किए जा रहे हैं। सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन होगा।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.