हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। थाना हाईवे के अंतर्गत हाइवे पर पुराने एआरटीओ कट के समीप एक व्यक्ति का शव देख सनसनी फैल गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज परिजनों को सूचना दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक हाइवे अरविंद कुमार निर्वाल ने बताया कि सुबह करीब साढ़े सात बजे पुलिस को हाइवे पर पुराने एआरटीओ कट के समीप व्यक्ति का शव मिलने की सूचना मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर मामले की जानकारी की तो पता चला कि मृतक राजू 45 वर्षीय मूल निवासी गांव नगला जगरूपा, सुरीर हाल निवासी आनंदकुंज कॉलोनी, बिर्जापुर, हाईवे का रहने वाला था।
7455095736
मथुरा हाइवे पर पुराने एआरटीओ कट के समीप मिला शव
