• Mon. Nov 2nd, 2026

नहाय खाय के साथ महापर्व शुरू, ब्रज में यमुना घाटों पर बिखरेगी छठ पूजा की छटा

Byvijay.singhal1233

Oct 28, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में भी यमुना घाटों पर छठ की छटा बिखरेगी। नहाय खाय पर महिलाएं घर पर ही सूर्यदेव को अर्घ्य देकर चने की दाल, लौकी की सब्जी से व्रत का पारायण करती हैं। यह पर्व चार दिनों तक चलता है। मथुरा में भी यमुना घाटों पर छठ की छटा बिखरेगी। नहाय खाय पर महिलाएं घर पर ही सूर्यदेव को अर्घ्य देकर चने की दाल, लौकी की सब्जी से व्रत का पारायण करती हैं। यह पर्व चार दिनों तक चलता है। खरना के दिन व्रती महिलाएं उपवास रखती हैं और शाम के समय मिट्टी का नया चूल्हा बनाकर, आम की लकड़ी जलाकर उस पर गुड़ और चावल की खीर बनाकर छठी मैया को भोग लगाने के बाद महिलाएं सादा रोटी और गुड़ की खीर का भोजन करती हैं। खरना के बाद तीसरे दिन सुबह घर की महिलाएं नहाने के बाद छठ मैया और सूर्य देव के लिए प्रसाद तैयार करती है। प्रसाद में ठिकुआ, खजूर बनाया जाता है और शाम को यमुना किनारे स्थित घाटों पर जाकर डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देंगी। 31 अक्तूबर को सुबह सूरज निकलने से पहले घाट पर जाकर उगते हुए सूरज को अर्घ्य दिया जाएगा। जिसके बाद महिलाएं व्रत खोलेंगी। आगरा के बल्केश्वर और रामबाग घाट पर सैकड़ों श्रद्धालु छठ पूजा के लिए जुटेंगे। छठ महापर्व को लेकर घाटों पर साफ-सफाई की गई है। उधर, मथुरा में भी पूर्वांचल के लोग छठ महापर्व विधि-विधान के अनुसार मनाते हैं। यहां भी यमुना के घाटों पर पूजा होती है। छठ महापर्व को लेकर ब्रज के लोगों में भी उल्लास है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.