• Sun. Nov 1st, 2026

महिला ने लगाया आश्रम के सेवादार पर दुष्कर्म का आरोप

Byvijay.singhal1233

Oct 28, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन में एक आश्रम के सेवादार पर पड़ोसी महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। आरोपी के मोबाइल में दोनों के बीच प्रेम प्रसंग के कई साक्ष्य पुलिस को मिले हैं। पुलिस प्रकरण की जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है।
महिला परिवार के साथ परिक्रमा मार्ग स्थित किराए के मकान में रहती है। पति टेंपो चालक है। आरोप है कि एक आश्रम के सेवादार ने विषैला पदार्थ खिला कर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके वीडियो बना, वायरल करने का भय दिखा कर दो लाख रुपये की मांग करने का आरोप लगाया। तंग आकर महिला ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने सेवादार को हिरासत में ले लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने महिला के साथ प्रेम प्रसंग के साक्ष्य देते हुए आरोपों को निराधार बताया। हालांकि पुलिस प्रकरण की जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है। पीड़िता के पति का आरोप है कि आरोपी युवक ने पत्नी से दुष्कर्म कर वीडियो बनाए हैं। जिन्हें वायरल करने की धमकी दी। थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष नितिन कसाना ने बताया महिला ने आश्रम के सेवादार पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोपी के मोबाइल से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग के कुछ तथ्य मिले हैं। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.