• Sun. Nov 1st, 2026

1367 स्कूलो को वित्तविहीन विद्यालयों और संस्कृत विद्यालयों के कर्मचारियों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा

Byvijay.singhal1233

Nov 1, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। प्रदेश सरकार ने माध्यमिक और बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत कार्यरत शिक्षणेत्तर कर्मचारियों और उनके आश्रित परिवार के सदस्यों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान करने का निर्णय लिया है। सरकार के इस फैसले से अशासकीय सहायता प्राप्त और वित्तविहीन विद्यालयों के साथ संस्कृत विद्यालयों में कार्यरत कार्मिकों को भी लाभ मिलने का रास्ता साफ हुआ है। इससे कर्मचारियों और उनके परिवारों को इलाज के दौरान आर्थिक परेशानियों से राहत मिलने की उम्मीद है। जिले में कक्षा एक से आठ तक के 1367 निजी विद्यालय संचालित हैं। सरकार के निर्णय के अनुपालन में बेसिक शिक्षा विभाग को इन विद्यालयों में कार्यरत पात्र कर्मचारियों का ब्योरा तैयार करना होगा। शासन से दिशा-निर्देश प्राप्त होने के बाद बीएसए कार्यालय इस संबंध में डेटा संकलन की प्रक्रिया शुरू करेगा। इसके लिए संबंधित विद्यालयों से कर्मचारियों की जानकारी जुटाई जाएगी। इस सुविधा का लाभ मिलने से निजी और वित्तविहीन विद्यालयों में कार्यरत पात्र शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को भी सरकारी स्वास्थ्य सुरक्षा योजना से जुड़ने का अवसर मिलेगा। बीएसए रतन कीर्ति का कहना है कि शासन के जो भी निर्देश होंगे, उस आधार पर कार्य किया जाएगा।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.