हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय
मथुरा। प्रदेश के सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन ने प्रदेश सरकार से पेंशनरों के चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिल पूर्व की भांति ऑफलाइन स्वीकार करने की मांग की है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने उनकी मांग पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया तो 02 नवम्बर को प्रदेश के प्रत्येक जनपद में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित कर जिलाधिकारियों के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा । एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि इस पड़ाव पर कई बुजुर्ग पेंशनरों को चलने-फिरने के लिए छड़ी या दूसरों के सहारे की जरूरत होती है, सरकार ने उन्हें चिकित्सा के प्रतिपूर्ति दावों को प्रस्तुत करने के लिए साइबर कैफे के चक्कर लगाने के लिए मजबूर कर दिया है।जिला मंत्री रामकुमार शर्मा ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि पेंशनरों को पहले की तरह कार्यालयाध्यक्ष के समक्ष ऑफलाइन चिकित्सा बिल जमा करने की सुविधा दी जाए। उन्होंने बताया कि 02 नवम्बर को पेंशनर कलेक्ट्रेट स्थित वट वृक्ष के नीचे समीप एसएसपी निवास पर मध्याह्न 12 बजे से एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया।
7455095736
सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स का धरना-प्रदर्शन
