हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस पर बाबा कढ़ेरा सिंह आवासीय विद्या मंदिर नगला-अक्खा के एनसीसी कैडेट्स ने एकता रैली निकाली। रैली सुबह करीब नौ बजे विद्यालय परिसर से शुरू हुई। हाथों में तिरंगा और राष्ट्रीय एकता के संदेश लिखी तख्तियां लेकर कैडेट्स मुख्य बाजार, बस स्टैंड और थाना रोड होते हुए विद्यालय पहुंचे। समापन पर चेयरमैन सुरेश सिंह ने कैडेट्स, शिक्षकों और विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने अदम्य साहस और दृढ़ इच्छाशक्ति से 562 रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनके त्याग और एकता के आदर्शों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। प्राचार्य डॉ. अर्जुन शर्मा ने कहा कि एनसीसी युवाओं में अनुशासन, देशभक्ति और सेवा भाव विकसित करता है।
7455095736
सौंख में एनसीसी कैडेट्स ने निकाली एकता रैली
