• Mon. Nov 2nd, 2026

वृंदावन में आश्रम के पास मिले दो महिलाओं के शव:एक लखनऊ दूसरी बिहार की; लोग बोले- दोनों को अनिरुद्धाचार्य आश्रम से निकाला

Byvijay.singhal1233

Oct 28, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के वृंदावन में दो महिलाओं के शव मिले हैं। दोनों शव परिक्रमा मार्ग में गौरी गोपाल आश्रम से कुछ दूरी पर मिले हैं। यह आश्रम कथा वाचक अनिरुद्धाचार्य का है। दोनों शवों की शिनाख्त हो गई है। एक बुजुर्ग महिला लखनऊ और दूसरी बिहार की रहने वाली है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। तड़के परिक्रमा मार्ग से गुजर रहे लोगों ने बुजुर्ग महिलाओं के शव देखे। दोनों शव एक दूसरे से 8 से 10 फीट की दूरी पर थे। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शवों की तलाशी ली। दोनों के पास आधार कार्ड मिले हैं। इससे उनकी शिनाख्त लखनऊ के चौक की रहने वाली 61 वर्षीय चंपा गुप्ता पत्नी नरसिंह गुप्ता और बिहार के नवादा जिले की रहने वाली 68 वर्षीय सुशीला पत्नी अर्जुन प्रसाद के रूप में हुई है। सीओ सदर प्रवीन मलिक ने कहा, “दोनों महिलाएं देखने में भिक्षुक की तरह नजर आ रही हैं। मौत कैसे हुई? यह बात पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगी। शवों पर कंबल पड़ा हुआ था। शव गौरी गोपाल आश्रम से थोड़ी दूर आनंद धाम के पास मिला है। शरीर पर किसी प्रकार की कोई चोट नहीं है। देखने से ऐसा लग रहा है कि किसी बीमारी या कमजोरी के कारण डेथ हुई है। स्थानीय लोगों में दोनों महिलाओं की मौत से आक्रोश है। बाबा मनमोहन दास ने कहा, “गौरी गोपाल आश्रम में महिलाओं की सेवा, भोजन की सेवाओं का प्रचार-प्रसार खूब किया जाता है, लेकिन आश्रम में कथा सुनने आने वाले भक्तों के विश्राम की कोई व्यवस्था तक नहीं की जाती है।एक अन्य बुजुर्ग महिला ने कहा, “आश्रम में रात में श्रद्धालुओं को रुकने तक नहीं दिया जाता। आश्रम के लोग महिलाओं को बाहर कर देते हैं, जिससे श्रद्धालुओं को बाहर सोना पड़ता है। दोनों महिलाओं को रात में कथा वाचक अनिरुद्धाचार्य आश्रम से बाहर निकालने का आरोप लगाया। वहीं, मामले में गौरी गोपाल आश्रम के व्यवस्थापक राहुल दुबे ने कहा, “इन महिलाओं का आश्रम से कोई मतलब नहीं है। आश्रम में जितनी जगह है सब जगह जरूरतमंद माताओं को स्थान दिया जाता है। अगर कोई उनके आश्रम पर आरोप लगा रहा है तो गलत है। उनके आश्रम में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग चेक की जा सकती है।”महिलाओं की मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। आशंका है कि ठंड की वजह से दोनों की मौत हुई है। हालांकि, दोनों के शव आसपास ही मिले है। ऐसे में पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। इसके अलावा, आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी चेक किए जा रहे हैं।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.