हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन में आपसी विवाद में पति द्वारा पत्नी के सिर में ईंट मारकर घायल कर देने का मुकदमा कोतवाली में पंजीकृत हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घनश्याम वाटिका कॉलोनी निवासी रीमा सेठ का आरोप है कि उसकी शादी 22 साल पहले कोलकाता के अशित सेठ से हुई थी। छह वर्ष पहले वह अपने पति से अलग वृंदावन में रहने लगी। इसके दो साल बाद उसके पति भी वृंदावन के जुगल घाट की इलाके में रहने लगे। वह उससे कई बार मारपीट कर चुके हैं। बीते दिन आशित सेठ ने उसके साथ मारपीट करते हुए ईंट से सिर फोड़ दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
7455095736
व्रन्दावन में पत्नी का सिर फोड़ा, मुकदमा दर्ज
