• Mon. Nov 2nd, 2026

नौहझील में यमुना एक्सप्रेस-वे पर डिवाइडर से टकराई बाइक,एक की मौत, एक घायल

Byvijay.singhal1233

Oct 28, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा जिले के नौहझील थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार आगरा से नोएडा की तरफ जा रहे थे। बाजना कट चौकी इंचार्ज दिलीप कुमार ने बताया नगला इमलिया, थाना जसराना, फिरोजाबाद निवासी सुशील कुमार (28), कर्ण (18) आगरा से नोएडा की ओर जा रहे थे। दोनों घायलों को उपचार हेतु एंबुलेंस से जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों ने सुशील कुमार को मृत घोषित कर दिया। उसके दूसरे साथी कर्ण पुत्र राम भरोसे का उपचार चल रहा है। घटना की जानकारी परिवारीजनों को दे दी गई है। बताते चलें कि युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया। परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। एंबुलेंस के अभाव में चली गई सुशील कुमार की जान बाजना। यमुना एक्सप्रेस वे पर नौहझील क्षेत्र का करीब 15 किमी एरिया हादसों के लिये अत्याधिक संवेदनशील दुर्घटना ग्रसित क्षेत्र माना जाता है। इस 15 किलोमीटर के एरिया को यमुना एक्सप्रेस वे अथॉरिटी ने रेड जोन घोषित कर रखा है। महंगा टोल लेने के बावजूद भी यात्रियों को नियमानुसार सुविधा नहीं मिल पा रही है। लोगों का कहना है कि अगर समय से घायल युवक के लिये एंबुलेंस उपलब्ध हो जाती तो जल्द उपचार मिलने से उसकी जान बच सकती थी। बताते है कि हादसे में युवकों के घायल होने के काफी देर बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंच सकी थी। इसका कारण जेवर से एंबुलेंस मंगाई गयी थी। जबकि इस 15 किलोमीटर एरिया में एंबुलेंस की सुविधा होनी चाहिये थी, लेकिन इस एरिया में कोई एंबुलेंस नहीं थी। हादसे में गंभीर घायल कर्ण ने बताया उसका साथी सड़क पर तड़पता रहा। फोन करने के काफी देर बाद तक प्राथमिक उपचार और एंबुलेंस तक नहीं मिल सकी। अगर समय से एंबुलेंस मिल जाती तो साथी बच जाता।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.