• Fri. Apr 17th, 2026

टोल टैक्स मांगने पर अभद्रता, सुरक्षाकर्मी को ट्रक से कुचलने का प्रयास

ByVijay Singhal

Apr 15, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नौहझील थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे के बाजना कट पर टोल टैक्स को लेकर बडा विवाद हो गया। एक ट्रेलर चालक ने टोल कर्मियों के साथ न केवल गाली-गलौज की, बल्कि अपने साथियों के साथ मिलकर एक सुरक्षाकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास भी किया। टोल के नोडल इंचार्ज सुशील सिंह ने वाहन संख्या के आधार पर 4 ट्रेलर और 2 अज्ञात वाहनों के चालकों के खिलाफ तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। टोल के नोडल इंचार्ज ने बताया कि 11 अप्रैल की सुबह करीब 11 बजे राजस्थान नंबर का एक ट्रेलर टोल पर पहुंचा। टोल टैक्स मांगे जाने पर चालक ने कर्मियों के साथ बदसलूकी शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से निकल गया। उसी रात करीब 2 बजे पांच ट्रेलर एक साथ टोल रैंप पर आए और दोनों लाइनों को बाधित कर दिया। आरोप है कि इन ट्रेलरों के चालकों ने फिर से अभद्रता शुरू की। इसी दौरान राजस्थान नंबर के ट्रेलर के चालक ने टोल के सुरक्षा गार्ड सोनवीर पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया और मौके से भाग गए। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि चार ट्रेलर गाड़ियों के नंबर स्पष्ट हैं, जबकि दो अन्य पर नंबर प्लेट नहीं थी। एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि तहरीर पर अज्ञात चालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.