हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा,केन्द्रीय विद्युत प्राधिकरण के आदेश के बाद भी प्रीपेड मीटरों को पुरानी व्यवस्था यानि पोस्टपेड नहीं किए जा रहे हैं। प्रीपेड मीटर की व्यवस्था से उपभोक्ता परेशान और आक्रोशित हैं। उनका कहना है कि बैलेंस होने के बाद भी बिजली काट दी जाती है, वहीं कुछ उपभोक्ताओं का कहना है कि उन्हें पता ही नहीं चलता कि बिल माइनस में चला गया, ऐसे में बिजली काट दी जाती है। इसके बाद उन्हें बिजली घर के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। प्रीपेड मीटर के विरोध में प्रदर्शन किए जा रहे हैं। स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि सभी कार्य उच्च स्तर से होना है। इस दौरान 14 अप्रैल 1944 को मुंबई के विक्टोरिया बंदरगाह पर अग्निशमन कार्य के दौरान बलिदान हुए 66 अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। सुबह दस बजे पुलिस लाइन से निकाली गयी जन जागरुकता रैली को एसएसपी श्लोक कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर बताया गया मुख्य अग्निशमन अधिकारी अरुण कुमार के नेतृत्व में की गई कार्रवाईयों से 13.47 करोड़ रुपये की संपत्ति को सुरक्षित बचाया गया। वर्ष 2025 में 146 कॉल पर कार्रवाई करते हुए 72 लोग और 69 पशुओं की जान बचाई । विभाग द्वारा 20 अप्रैल तक अग्नि सुरक्षा सप्ताह मनाया जाएगा। इस दौरान जिले के विभिन्न विद्यालयों, अस्पतालों, औद्योगिक प्रतिष्ठानों, व्यावसायिक संस्थानों और ग्रामीण क्षेत्रों में जागरुकता अभियान चलाया जाएगा। स्कूलों और शिक्षण संस्थानों में अग्नि सुरक्षा से संबंधित निबंध, चित्रकला प्रतियोगिता और व्याख्यान आयोजित किए जाएंगे। जिले को एक नया फायर टेंडर वाहन भी उपलब्ध कराया गया है, जिससे अग्निशमन सेवाओं को और अधिक मजबूत किया जा सके। कार्यक्रम में अग्निशमन अधिकारी नरेश कुमार सिंह समेत विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
