• Tue. Apr 21st, 2026

पौराणिक घाटों का होगा सौंदर्यीकरण, बनेंगे आधुनिक टूरिस्ट सेंटर

ByVijay Singhal

Apr 15, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। ब्रज की धार्मिक और सांस्कृतिक आभा को वैश्विक पटल पर निखारने के लिए शासन ने विकास परियोजनाओं का पिटारा खोला है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में विभिन्न योजनाओं के लिए लगभग 52.88 करोड़ रुपये की धनराशि आवंटित की गई है। इस धनराशि से जहां पौराणिक घाटों का उद्धार होगा, वहीं पर्यटन सुविधाओं को आधुनिक तकनीक से लैस किया जाएगा। गोवर्धन में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अत्याधुनिक पर्यटन सुविधा केंद्र (टीएफसी) का निर्माण किया जाएगा। 17.01 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस केंद्र में डॉरमेट्री, पार्किंग, कैफेटेरिया और इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन जैसी सुविधाएं होंगी। सखीगिरी पर्वत के ईको रेस्टोरेशन और ऊंचा गांव में वन संरक्षण के लिए 1.23 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। वृंदावन में यमुना किनारे स्थित अक्रूर घाट के कायाकल्प के लिए 6.35.51 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है, जिसका कार्य सिंचाई विभाग द्वारा कराया जाएगा। तहसील छाता के ग्राम स्यारहा में स्थित पौराणिक चीर घाट के सौंदर्यीकरण हेतु 6.89 करेाड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। इसके साथ ही जवाहरबाग में लाइट एंड साउंड शो सिस्टम के लिए 4.64 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। इस शो के माध्यम से ब्रज की महिमा और इसके गौरवशाली इतिहास को तकनीकी माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा। जैंत के अकबरपुर में 16.77 करोड़ रुपये की लागत से एक भव्य टूरिस्ट फेसिलिटेशन सेंटर का निर्माण होगा। डीएम चंद्रप्रकाश सिंह ने बताया कि शासन द्वारा नामित कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया गया है कि वह निर्धारित समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करें। परियोजनाओं के पूर्ण होने से न केवल स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा बल्कि रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.