• Tue. Apr 21st, 2026

व्रन्दावन के दावानल कुंड में डूबे लखनऊ के रीतेश

ByVijay Singhal

Apr 15, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में मोतीझील क्षेत्र स्थित दावानल कुंड में स्नान के दौरान एक व्यक्ति की डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने दमकल की टीम की मदद से शव को बाहर निकाला और परिजन के कहने पर मोक्षधाम पहुंचाया। जहां उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। लखनऊ की कृष्णा काॅलोनी निवासी 50 वर्षीय रीतेश श्रीवास्तव पिछले दो साल से दावानल कुंड के समीप अग्रिम शर्मा के मकान में किराये पर रहे थे। वह मंगलवार सुबह करीब 11 बजे दावानल कुंड में स्नान करने पहुंचे। यहां स्नान करने के बाद वह एक बार सीढ़ियों पर आ गए लेकिन फिर से दोबारा कुंड में स्नान के लिए उतर गए। तभी वह गहरे पानी में डूब गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दमकल कर्मियों की मदद से गहरे कुंड से रीतेश को बाहर निकाला, तब तक उनकी सांसें थम चुकीं थीं। रीतेश के यहां नौ अप्रैल को आईं बहन मीनाक्षी भी भाई के साथ हुई घटना को सुन मौके पर पहुंच गईं। बताया कि भाई मानसिक रूप से परेशान था। बहन ने भाई के शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। इस पर पुलिस ने शव को एंबुलेंस की मदद से मोक्षधाम पहुंचाया। यहां उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। बताया जा रहा है कि रीतेश ने कुछ दिन पहले फोगला आश्रम के समीप किराए पर दुकान ली थी। वह व्यापार करने वाले थे। कोतवाली पुलिस ने बताया कि शव को उनकी बहन को सौंप दिया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.