• Fri. Apr 17th, 2026

सिर पर सिलिंडर रख 3 किमी पैदल चलीं महिलाएं, नहीं मिली गैस

ByVijay Singhal

Apr 15, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। चौमुहां स्थित इण्डेन ग्रामीण वितरक एजेंसी और नौगांव गैस एजेंसी पर इन दिनों हाहाकार है। उपभोक्ताओं की शिकायत है कि बुकिंग के पांच-पांच दिन बीत जाने के बाद भी मोबाइल पर ओटीपी नहीं आ रहा है। जिनके फोन पर ओटीपी आ भी जाता है, उन्हें गैस गोदाम पर स्टॉक खत्म का बोर्ड दिखाकर लौटा दिया जाता है। मंगलवार सुबह कई ग्राहकों को लौटाया गया। अकबरपुर निवासी पिंकी और उनके साथ आई अन्य गृहणियों ने अपना दुख बयां किया। पिंकी ने बताया कि उन्होंने एक महीने पहले सिलिंडर बुक कराया था। घर में गैस खत्म होने के कारण चूल्हे पर खाना बनाना पड़ रहा है। मजबूरन वह अकबरपुर से तरौली तक रिक्शे में पहुंचीं, लेकिन वहां से नौगांव स्थित गैस एजेंसी तक 3 किलोमीटर का सफर सिर पर सिलिंडर रखकर पैदल तय किया। इसके बाद गैस एजेंसी मैनेजर ने उन्हें शाम तक सिलिंडर घर पहुंचने की बात कहकर लौटा दिया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.