• Sun. Nov 1st, 2026

यमुना एक्सप्रेस पर दो गो तस्कर पकड़े, चार गो वंश कराए मुक्त

Byvijay.singhal1233

Oct 14, 2022
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। मांट थाना अंतर्गत एक्सप्रेस वे पर चेकिंग के दौरान मैक्स पिकप से लाद कर अवैध रूप से तस्करी को ले जाये जा रहे गोवंश बरामद किये हैं। पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर चालान किया है। हिंदूवादी संगठन के लोगों को नोएडा की ओर से अवैध रूप से गोवंश को तस्करी कर लाये जाने की सूचना मिली। उन्होंने पुलिस को सूचित किया। थाना प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी व टोल चौकी प्रभारी ने एक्सप्रेस वे पर टोल के समीप नोएडा की ओर से आ रही मैक्स गाड़ी को रोकने का इशारा किया तो वाहन चालक ने गाड़ी को रोकर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने घेराबंदी कर चालक को दबोच कर मैक्स का त्रिपाल हटाया। उसके अंदर बेतरतीब तरीके से रस्से से बंधी दो गाय व दो बछडों को मुक्त कराया। पुलिस चालक समेत दो को पकड़ कर थाने ले गयी। वहां पूछताछ के बाद पुलिस ने गौवंश को नागा बाबा की गोशाला के सुपुर्द कर दिया। पुलिस के अनुसार गाड़ी में सवार संजीव व काला निवासी सांभली थाना निसिंग जिला करनाल इन गो वंश को कटान के लिए बिहार ले जा रहे थे। पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम व गो तस्करी के तहत दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान किया है।

7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.