• Sun. Nov 1st, 2026

वृंदावन में निकुंज प्रवेशोत्सव,आचार्य अतुल कृष्ण के जीवन पर डाला प्रकाश, बेहतर कार्य करने वालों को मिला सम्मान

Byvijay.singhal1233

Oct 14, 2022
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। वृंदावन के बिहारीपुरा स्थित ठा. राधासनेह बिहारी मंदिर में राधासनेह बिहारी सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में कार्यक्रम हुआ। इस दौरान ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं ठा. बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत निकुंजवासी आचार्य अतुल कृष्ण गोस्वामी का द्वितीय निकुंज प्रवेशोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान बेहतर कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया गया।स्वामी बलरामाचार्य व महामंडलेश्वर कृष्णानंद ने कहा कि निकुंजवासी आचार्य अतुल कृष्ण गोस्वामी विप्र समाज के गौरव थे। महामंडलेश्वर ने कहा कि अतुलकृष्ण गोस्वामी ने धर्म व अध्यात्म के अलावा समाजसेवा के क्षेत्र में भी बढ़-चढ़ कर भाग लिया। भागवताचार्य डा. मनोज मोहन शास्त्री ने कहा कि निकुंजवासी गोस्वामी ने अपने नाम को सार्थक करते हुए अतुलनीय कार्य किए।बिहारीलाल वशिष्ठ व डा. राधाकांत शर्मा ने कहा कि गोस्वामी ने गोसेवा, समाजसेवा एवं ब्रज की सेवा में अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित किया। महोत्सव के अंतर्गत कैप्टन राजीव मिश्रा, डा. गोपाल चतुर्वेदी, जुगेंद्र भारद्वाज, नगर निगम के उपसभापति राधाकृष्ण पाठक, बिहारीलाल वशिष्ठ, सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा, महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. आदित्यानंद, रामनिवास शास्त्री, आचार्य रामविलास चतुर्वेदी, चित्रकार द्वारिका आनंद, एडवोकेट मदन मोहन अग्रवाल आदि को गोस्वामी अतुल स्मृति सम्मान से अलंकृत किया गया। इस अवसर रमाकांत गोस्वामी, वीरपाल मिश्र, प्रदीप गोस्वामी, जगदीश सुपानिया, यदुनंदनाचार्य, वेदांत आचार्य, कृष्ण कन्हैया पदरेणु, अरविंद गोस्वामी, बिहारीलाल शास्त्री, ईश्वरचंद्र रावत, कृष्ण मुरारी शर्मा, विष्णुदत्त शर्मा, आनंदकृष्ण आदि उपस्थिति थे। संयोजक करनकृष्ण गोस्वामी ने आभार जताया।

7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.