• Sun. Nov 1st, 2026

मथुरा जिला कारागार में निरुद्ध महिला कैदी रख रहीं करवा चौथ का व्रत ,मथुरा जेल प्रशासन ने किए इन्तजाम

Byvijay.singhal1233

Oct 13, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा जिला कारागार में करवा चौथ पर्व पर अपने सुहाग की लंबी उम्र की कामना के लिए महिलाएं व्रत रखती हैं और देती हैं चंद्रमा को अर्घ्य। करवा चौथ पर्व पर मथुरा जेल में बंद महिलाओं ने भी व्रत रखने का निर्णय लिया और अपनी मंशा जेल प्रशासन को बताई। जिसके बाद जेल प्रशासन ने महिला कैदियों की भावनाओं का ध्यान रखते हुए कर दिए करवा चौथ पर्व मनाने के इंतजाम। खास बात यह है कि इन महिला कैदियों में 9 महिला कैदी ऐसी भी हैं जो पति की हत्या के आरोप में बंद हैं। यह महिला कैदी अपने प्रेमी की लंबी उम्र के लिए व्रत रख रही हैं। मथुरा जेल में 77 महिला बंदी हैं। इनमें से 32 ने जेल प्रशासन से करवा चौथ का व्रत रखने की मंशा जाहिर की। जेल प्रशासन ने महिला कैदियों की भावनाओं की कद्र करते हुए उनको इसकी अनुमति दे दी। इसके साथ ही करवा चौथ पर्व मनाने के लिए उनको सामग्री भी उपलब्ध करा दी। मथुरा जेल में विभिन्न मामलों में निरुद्ध 77 महिला कैदियों में से 32 ने करवा चौथ का व्रत रखने का निर्णय लिया। इन 32 में से 23 महिला ऐसी हैं जिनके पति उनके साथ जेल में ही बंद हैं। लेकिन 9 ऐसी महिला हैं जो या तो अपने पति की हत्या या उसके प्रयास करने के मामले में निरुद्ध हैं। यह महिला कैदी अपने प्रेमियों की लंबी उम्र के लिए व्रत रख रही हैं। जेल में निरुद्ध महिला कैदियों के द्वारा करवा चौथ पर्व मनाने के निर्णय लेने के बाद जेल प्रशासन ने पूजन सामग्री और अन्य सामान के लिए स्वयं सेवी संस्थाओं से बात की। जिसके बाद नरेश पाल मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा करवा आदि की व्यवस्था की। इसके साथ ही किसी संस्था ने साड़ी  तो किसी ने मेक अप का सामान जेल में भिजबाही गयी है। जेल अधीक्षक ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि जिन महिला कैदियों के पति जेल में निरुद्ध हैं करवा चौथ पर्व पर अर्घ्य देते समय उनकी मुलाकात पत्नियों से कराई जाएगी। इसके अलावा जेल प्रशासन की तरफ से स्पेशल खाना भी शाम के समय बनवाया जायेगा। करवा चौथ पर्व पर किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसकी जिम्मेदारी डिप्टी जेलर शिवानी यादव को दी गई है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.