• Sun. Nov 1st, 2026

करवा चौथ पर सोलह शृंगार कर सुहागिनों ने किया चांद का दीदार

Byvijay.singhal1233

Oct 14, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सज-धज कर किया सोलह शृंगार, चांद के संग पति के हुए दीदार। करवा चौथ पर सुहागिन महिला ने सोलह शृंगार कर चांद का दीदार किया। पूरे दिन निर्जला व्रत रहने के बाद पूजा की और फिर चांद के दर्शन कर व्रत का पारायण किया। शहर से लेकर गांव तक करवा चौथ मनाई गई। घर-घर पकवान और मिष्ठान तैयार किए गए। करवा चौथ के चलते सुबह से ही बाजार में खरीदारी शुरू हो गई। महिलाओं द्वारा बाजार से मिट्टी तथा खांड के करुवे खरीदे गए। जिनसे देर शाम को ही व्रत रखने वाली महिलाओं ने पूजा अर्चना की। रात करीब 8.30 बजे जैसे ही चांद नजर आया सजधज कर महिलाओं ने पूजा-अर्चना कर छलनी में से दीदार किया। जिसके बाद पति से आशीर्वाद लिया और व्रत तोड़ा। सुहागिन महिलाओं ने चांद से पति की दीर्घायु की कामना की। उनके द्वारा देवालयों में दर्शन कर भी पति के लिए लंबी उम्र मांगी।

करवा चौथ की कथा, सुनी सुहाग के सामान का दान दिया। करवा चौथ का व्रत रहने वाली महिलाओं ने व्रत तोड़ने से पूर्व कथा सुनी। इसके बाद चांद की पूजा की। महिलाओं द्वारा सुहाग का सामान भी दान कर बड़े-बुजुर्गोँ का आशीर्वाद लिया।

7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.