• Sun. Nov 1st, 2026

ग्रामीण की हत्या करने वाले शख्स को उम्रकैद की सजा, मई 2015 में हुई थी वारदात

Byvijay.singhal1233

Oct 11, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा जिले में रंजिश के चलते ग्रामीण की हत्या के मामले में एडीजे अष्टम की अदालत ने दोषी आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। हत्या के बाद से दोषी जेल में बंद है। वारदात 15 मई 2015 की है। राया के गांव नगला दखिनी निवासी हजारी की पुत्री की तबीयत खराब थी। उसे वृंदावन के सौ शैया अस्पताल में दिखाने आना था। उसके पास न कोई वाहन नहीं था और न ही चलाना आता था। ऐसे में हजारी ने गांव में ही एक शख्स की बाइक मांग ली। इसे चलाने के लिए गांव के ही लक्ष्मण को अपने साथ ले गए। हजारी के अनुसार, सौ शैया अस्पताल से लौटते समय यमुना जी के खादर में दो युवक बाइक से आए और मोपेड चला रहे लक्ष्मण के सिर पर डंडे से प्रहार किए।
डंडे के प्रहार से लक्ष्मण की वहीं मौत हो गई थी। हजारी की बताई कहानी के आधार परिजन ने थाना वृंदावन में दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अपनी जांच में पाया कि हजारी ने झूठ बोला और उसने ही हत्या की थी। हत्या के पीछे पुरानी रंजिश बताई गई। इस आधार पर चार्जशीट लगा दी गई। एडीजे अष्टम नितिन पांडे ने केस की सुनवाई करते हुए हजारी को दोषी पाया और आजीवन कारावास की सजा व दस हजार रुपये के अर्थ दंड से दंडित किया। एडीजीसी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि मृत शख्स पिता प्रेमपाल ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.