• Mon. Nov 2nd, 2026

बुजुर्ग पर लगाया छेड़खानी का आरोप मेंमथुरा पुलिस की जांच में मुकदमा निकला झूठा, 2 युवतियों सहित 4 गिरफ्तार

Byvijay.singhal1233

Oct 11, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में बुजुर्ग पर छेड़खानी करने का आरोप लगाते हुए युवती ने मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में जब पुलिस ने जांच की, तो चौकाने वाला खुलासा हुआ। छेड़खानी का आरोप लगाने वाली युवती, उसकी सहेली और 4 लोगों ने बुजुर्ग से रुपए ऐंठने और दो साल तक फ्लैट का किराया नहीं देने के लिए झूठा मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने दोनों युवतियों सहित 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। दो आरोपी अभी फरार हैं। मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र की पॉश कॉलोनी राधा वैली में किराए के फ्लैट में रहने दिल्ली की युवती रहती थी। फ्लैट के मालिक पर छेड़खानी और बदतमीजी का आरोप लगाया। इसके बाद युवती के पिता ने थाना हाईवे में बुजुर्ग के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। युवती के साथ फ्लैट में किराए पर भरतपुर की एक और युवती रह रही थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जिस व्यक्ति पर आरोप लगाया गया है उनकी उम्र 62 वर्ष है। दो बार पैरालाइसिस का अटैक भी पड़ चुका है, जिसकी दवाई चल रही है। यहीं से पुलिस को कुछ शक हुआ। जिसके बाद पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाया और मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी। मथुरा के कृष्णा नगर के रहने वाले अनिल नागपाल का एक फ्लैट राधा वैली कॉलोनी में है। यहां के श्यामा बी ब्लॉक के फ्लैट संख्या 1503 को 15 सितंबर को कमीशन एजेंट अरुण के माध्यम से दिल्ली निवासी युवती हिना पुत्री नंदराम और अंजली शर्मा पुत्री राम निवास शर्मा को 6500 रुपए प्रति महीने किराए पर दिया था। किराए पर देने के कुछ दिन बाद ही फ्लैट को खरीदने वाला एक ग्राहक अनिल नागपाल को मिल गया। जिसके बाद 3 अक्टूबर को अनिल नागपाल फ्लैट पर पहुंचे जहां हिना मिली। यहां अनिल ने कहा कि वह फ्लैट बेच रहे हैं, इसलिए वह 2-3 दिन में खाली कर दें। इस बात पर हिना ने पहले विवाद किया। इसके बाद अंजली के मौजूद नहीं रहने की बात कहते हुए अगले दिन आने के लिए कहा। 3 अक्टूबर को जब अनिल नागपाल फ्लैट पर पहुंचे तो वहां उनको हिना मिली। इस दौरान अनिल ने ब्रोकर अरुण को भी मौके पर बुलाया पर वह नहीं पहुंचा। अनिल के फ्लैट पर पहुंचते ही हिना ने शोर मचा दिया और बदतमीजी, छेड़खानी का आरोप लगा दिया। इसके बाद थाना हाई वे में मुकदमा दर्ज करा दिया। इस घटना के बाद हिना के ब्वाॅयफ्रेंड उदयवीर सिंह और उसके दोस्त गौरव देशवाल, पंकज चौधरी और रोहित नेगी ने अनिल नागपाल से बात की। सभी ने मुकदमे का डर दिखाकर अनिल से कहा कि वह हिना के 164 के अंतर्गत दिए जाने वाले बयान बदलवा देंगे। इसकी एवज में अनिल से इन लोगों ने 15 लाख रुपए और 2 साल तक दोनों लड़कियों को फ्लैट में बिना किराए के रहने की बात कही। इस मामले में अनिल नागपाल के बेटे रोहित नागपाल ने पूरे मामले की सच्चाई जानने के बाद हिना, अंजली,उदयवीर, गौरव देशवाल के अलावा एडवोकेट पंकज चौधरी व रोहित नेगी के खिलाफ थाना हाईवे में मुकदमा दर्ज करा दिया। जिसके बाद पुलिस ने हिना, अंजली, उदयवीर व गौरव देशवाल को गिरफ्तार कर लिया। जबकि पंकज और रोहित अभी फरार है।

7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.