• Sun. Nov 1st, 2026

एसपी ने किया अहोई अष्टमी मेला की व्यवस्थाओं का निरीक्षण

Byvijay.singhal1233

Oct 12, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राधाकुंड में संतान प्राप्ति के लिए अहोई अष्टमी मेला लगेगा। संतान प्राप्ति की कामना में 17 अक्तूबर की मध्य रात 12 बजे से लाखों नि:संतान दंपती राधारानी कुंड में स्नान करेंगे।एसपी (ग्रामीण) त्रिगुण विशेन मंगलवार को राधाकुंड पहुंचे और सीओ राममोहन शर्मा, इंस्पेक्टर नितिन कसाना के साथ कुंड का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश ईओ महेंद्र कुमार को दिए। एसपी ने कुंड से लेकर रामलीला ग्राउंड एवं परिक्रमा मार्ग पर सीसीटीवी कैमरे, निराश्रित पशुओं को पकड़वाने के निर्देश ईओ को दिए। श्रद्धालुओं के सुगम आगमन के लिए ट्रैफिक व्यवस्था की जानकारी इंस्पेक्टर नितिन कसाना से ली। कसाना ने पार्किंग व्यवस्था एवं बैरियर पॉइंटों की जानकारी दी। अहोई अष्टमी मेला को जोन, सुपर जोन, सेक्टरों में विभाजित किया है। सीओ राम मोहन शर्मा ने बताया इस बार मेला क्षेत्र सुरक्षा की दृष्टि से 4 सुपर जोन, 8 जोन, 15 सेक्टरों में बांटा गया है। गलियों में बैरियरों पर पुलिस तैनात रहेगी।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.