• Sun. Nov 1st, 2026

शरद पूर्णिमा के बाद बांकेबिहारी मंदिर में बढ़ी भीड़, ठाकुरजी के दर्शन करने पहुंचे हजारों श्रद्धालु

Byvijay.singhal1233

Oct 12, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में कार्तिक मास शुरू होने के साथ ही मंदिरों में भीड़ बढ़ गई है। सोमवार को ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में भीड़ रही। आराध्य के दर्शन पाने की अभिलाषा से पहुंचे भक्तों के कारण मंदिर भरा दिखाई दिया। सुबह-शाम मंदिर में भारी भीड़ रही। मंदिर के बाजार भी गुलजार रहे। भक्तों की भीड़ से व्यापारियों के चेहरे खिले हैं।  शरद पूर्णिमा के बाद सोमवार को भी ठाकुर बांकेबिहारी का दरबार भक्तों से भरा रहा। भीड़ कम होने के बजाए बढ़ती दिखाई दी। जिन भक्तों को रविवार को दर्शन नहीं मिल सके उन्होंने सोमवार को आराध्य के दर्शन किए। सुबह राज भोग आरती के समय मंदिर में भारी भीड़ का दबाव बढ़ गया तो रास्तों पर भीड़ को रोक दिया गया। जैसे ही ठाकुर बांके बिहारी का भोग उतरा भीड़ मंदिर में दर्शन के लिए पहुंची। ठाकुर बांकेबिहारी की राजभोग आरती के लिए पहले से ही हजारों की भीड़ मंदिर में मौजूद दिखाई दी। मंदिर में पहले से जमा भीड़ निकल नहीं पाई वहीं पीछे से आई भीड़ से स्थिति बिगड़ने लगी। मंदिर के कर्मचारियों और गार्ड ने मंदिर में मौजूद भक्तों को निकालने का प्रयास किया और इसके बाद हालात में सुधार हो सका। ठाकुर बांके बिहारी मंदिर तक पहुंचने वाले मार्ग भक्तों से भरे दिखे।

कार्तिक मास शुरु होते ही विदेशी श्रद्धालुओं द्वारा नियम सेवा, व्रत, तुलसी पूजन आदि किए जा रहे हैं। सोमवार को भक्तों ने ब्रज चौरासी कोस यात्रा प्रारंभ की। भक्तों ने यमुना पूजन कर ब्रज यात्रा का संकल्प लिया और वृंदावन की पंचकोसीय परिक्रमा प्रारंभ की। श्रद्धालु झांझ-मजीरा, पखावज एवं मृदंग की धुन पर हरे कृष्ण हरे राम मंत्र का जाप करते हुए चल रहे थे।

7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.