• Thu. Nov 26th, 2026

800 छात्रों के छात्रवृत्ति आवेदन निरस्त

Byvijay.singhal1233

Mar 16, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छात्रवृत्ति आवेदन में खुद का आय प्रमाण पत्र लगाना 800 छात्र-छात्राओं को भारी पड़ गया है। जांच में सभी के आवेदन निरस्त कर दिए गए हैं। आवेदन निरस्त होने के बाद छात्रों के साथ कॉलेज प्रबंधन में खलबली मची है। समाज कल्याण अधिकारी नगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि पूर्व सूचना दिए जाने के बाद भी करीब 800 छात्र-छात्राओं ने आवेदन में खुद का आय प्रमाण पत्र लगा दिया था। इस कारण जांच के बाद ऐसे सभी छात्र-छात्राओं के आवेदन निरस्त कर दिए गए हैं। जिनके आवेदन निरस्त हुए हैं। उन्हें छात्रवृत्ति नहीं मिल पाएगी। आवेदन निरस्त होने के बाद छात्र-छात्राएं परेशान हैं। दोपहर तक परेशान छात्र-छात्राओं की भीड़ समाज कल्याण कार्यालय पर लगी रही। नियम के अनुसार छात्र को अभिभावक का आय प्रमाण पत्र लगाना था। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि नियमानुसार सभी आवेदकों को अपने अभिभावक का आय प्रमाण पत्र लगाने की जानकारी पूर्व में ही दे दी गई थी। इसके बाद भी कॉलेजों ने छात्रों के खुद के आय प्रमाण पत्र संलग्न आवेदन कैसे प्रेषित कर दिए। इसकी भी जांच करवाई जाएगी।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.