• Thu. Nov 26th, 2026

रसिया के राष्ट्रपति चुनाव के लिए मथुरा में वोटिंग, रसियन नागरिकों ने डाले वोट, मतदान की प्रक्रिया रही गोपनीय

Byvijay.singhal1233

Mar 16, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन में रूस एवं यूक्रेन से युद्ध के बीच राष्ट्रपति चुनाव शुरू हो गया है। यहां पहली बार 3 दिन तक चुनाव चलेगा। रूस में हो रहे राष्ट्रपति चुनाव के लिए मथुरा में भी वोटिंग की गई। यहां रसियन एंबेसी के अधिकारियों ने कड़ी सुरक्षा के बीच वोट डलवाए। वृंदावन अपार्टमैंट रसियन बिल्डिंग में दो घंटे तक मतदान हुआ। वृंदावन में जहां रूस में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान हो रहा है, वहीं वृंदावनवास कर रहे रूसी नागरिकों के लिए रूसी सरकार ने दूतावास के माध्यम से वृंदावन के रमणरेती क्षेत्र स्थित रशियन बिल्डिंग को मतदान केंद्र बनाया। जिले में रह रहे 100 रूसी नागरिकों में 50 ने मतदान किया। रूस में राष्ट्रपति चुने जाने के लिए दुनियाभर में रह रहे रूसी नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग कर कर मतदान प्रक्रिया में भाग ले रहे हैं। दूतावास से दो अधिकारियों की टीम शुक्रवार सुबह वृंदावन स्थित रशियन बिल्डिंग पहुंची। यहां पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान कराया। मतदान की प्रक्रिया सुबह 9 बजे शुरू होकर दोपहर 12 बजे तक चली। इस्काॅन के पीआरओ रविलोचन दास ने बताया कि रूसी दूतावास द्वारा स्थापित किए मतदान केंद्र में रूस के नागरिक जो कि वृंदावनवास कर रहे हैं, उन्होंने राष्ट्रपति चुनने के लिए मतदान किया।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.