हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नामचीन कंपनियों के टैग लगाकर कपड़ों की बिक्री पर शहर के कुछ दुकानदारों पर मुकदमा दर्ज हुआ है। शहर कोतवाली में नेत्रिका कंसल्टिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। नेत्रिका कंसल्टिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के जांच अधिकारी महेंद्र पाल सिंह निवासी इंडस्ट्रियल एस्टेट उद्योग विहार गुरुग्राम ने मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर रवि त्यागी ने बताया कि दर्ज मुकदमे में आरोप हैं कि उनकी कंपनी नेत्रिका को लिवाइस, केल्विन क्लेन व जारा कंपनी ने मार्केट सर्वे व कंपनी के नाम से नकली उत्पाद बेचने व बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए अधिकृत किया है। कुछ दिनों से जानकारी मिल रही थी कि बीएसए कॉलेज रोड यादव मार्केट में श्याम इंटरप्राइजेज हैकर्स द फैशन हब व जनकपुरी महोली रोड पर स्मार्ट होजरी नामक दुकान पर लिवाइस केल्विन क्लेन व जारा कंपनी के नकली उत्पाद बनाकर बेचे जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को टीम के साथ निरीक्षण किया। केल्विन क्लेन कंपनी मार्का लगी 65 नकली जींस पैंट मिली। इनमें से 64 नकली मार्का की थी। इस संबंध में शहर कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मोहित अग्रवाल जनकपुरी, कोतवाली व दोनों दुकान के नाम से रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
