हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा में जिलाधिकारी मथुरा के निर्देशन में आज दिनांक 26/11/2026 को जनपद मथुरा में बाल श्रम की रोकथाम एवं बाल अधिकारों के संरक्षण हेतु चाइल्ड हेल्पलाइन मथुरा, श्रम विभाग एवं थाना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) द्वारा थाना कोतवाली एवं थाना सदर बाजार क्षेत्र स्थित कचहरी परिसर में संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों पर निरीक्षण किया गया, जिसमें 04 किशोर अलग-अलग प्रतिष्ठानों में बाल श्रम करते हुए पाए गए। इस पर श्रम विभाग द्वारा संबंधित प्रतिष्ठान मालिकों के विरुद्ध बाल श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 के अंतर्गत आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई। जिलाधिकारी मथुरा के निर्देशन में महिला कल्याण विभाग द्वारा बाल श्रम की रोकथाम, बच्चों के संरक्षण एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से इस प्रकार के अभियान निरंतर संचालित किए जा रहे हैं।
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
