• Thu. Nov 26th, 2026

सरकारी आदेशों को ठेंगा दिखा रहे सिर्रेला के शिक्षक, सुबह 9:15 बजे तक नहीं खुले विद्यालय

Byvijay.singhal1233

Nov 26, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। मांट में सरकार भले ही परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था सुधारने के लिए लाख प्रयास कर रही हो, लेकिन कुछ विद्यालयों में शिक्षकों की लापरवाही सरकार की मंशा पर पानी फेरती नजर आ रही है। इसका ताजा उदाहरण मांट तहसील के गांव सिर्रेला में देखने को मिला, जहां संचालित प्राथमिक विद्यालय एवं जूनियर विद्यालय में शिक्षक समय से नहीं पहुंच रहे हैं। सरकार द्वारा विद्यालय खुलने का समय सुबह 9 बजे निर्धारित किया गया है, लेकिन गुरुवार को ग्रामीणों के अनुसार सुबह 9:15 बजे तक दोनों विद्यालयों के ताले नहीं खुले थे। विद्यालयों के बंद रहने से सरकारी शिक्षा व्यवस्था और शिक्षकों की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्यालयों में शिक्षकों के समय से नहीं पहुंचने का मामला केवल एक दिन का नहीं है। कई बार शिक्षक निर्धारित समय से देरी से विद्यालय पहुंचते हैं तो कई बार छुट्टी के निर्धारित समय से पहले ही विद्यालय छोड़कर चले जाते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि जब विद्यालयों में समय से पढ़ाई ही नहीं होगी तो बच्चों का शैक्षिक स्तर कैसे सुधरेगा?
ग्रामीणों का कहना है कि सरकार बच्चों की शिक्षा पर लाखों रुपये खर्च कर रही है, लेकिन जिम्मेदार शिक्षकों की लापरवाही के चलते सरकारी योजनाओं का लाभ बच्चों तक पूरी तरह नहीं पहुंच पा रहा है। ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग से विद्यालयों की नियमित जांच कराने और लापरवाह शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी रवि प्रकाश से जानकारी की गई तो उन्होंने बताया कि उनकी अभी नई पोस्टिंग हुई है। वह मामले को दिखवाएंगे। अब सवाल यह है कि जब सरकारी विद्यालयों के खुलने का समय सुबह 9 बजे निर्धारित है तो 9:15 बजे तक विद्यालय बंद रहने पर जिम्मेदारी किसकी तय होगी? क्या शिक्षा विभाग इन विद्यालयों का औचक निरीक्षण कराएगा या फिर बच्चों की पढ़ाई इसी तरह लापरवाही की भेंट चढ़ती रहेगी?
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.