• Thu. Nov 26th, 2026

वृंदावन में पुस्तक ‘मंजूषा’ का भव्य लोकार्पण

Byvijay.singhal1233

Nov 26, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में भारतीय संस्कृति, आस्था, कला और इतिहास की अनूठी झलक प्रस्तुत करने वाली पुस्तक ‘मंजूषा’ का लोकार्पण समारोह बुधवार को वृंदावन स्थित गीता शोध संस्थान एवं रासलीला अकादमी में आयोजित किया गया। ‘ब्रज संस्कृति के विविध आयाम एवं संरक्षण’ विषय पर आयोजित संगोष्ठी के साथ साहित्यकार कपिल देव उपाध्याय की इस कृति का विमोचन शाम 6 बजे दीप प्रज्ज्वलन तथा गुरुकुल के बटुकों द्वारा मंगलाचरण और स्वास्ति वाचन के साथ हुआ। समारोह में ब्रज के प्रमुख आध्यात्मिक संत श्रीवत्स गोस्वामी, विख्यात भागवताचार्य डॉ. अच्युत लाल भट्ट, मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री विकास कुमार तथा विशिष्ट अतिथि अपर सत्र न्यायाधीश अरविंद यादव सहित अन्य न्यायिक अधिकारियों ने पुस्तक का लोकार्पण किया। ब्रज संस्कृति विशेषज्ञ डॉ. उमेश चंद्र शर्मा ने परिचयात्मक संबोधन में बताया कि ‘मंजूषा’ में ब्रज की संस्कृति, आध्यात्मिक विरासत और विविध कलाओं पर अलग-अलग आलेख संकलित हैं। इसमें ब्रज के इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाओं और वीर महापुरुषों को भी स्थान दिया गया है, जिनमें वीर गोकुला जाट और महमूद गजनवी के आक्रमण जैसे ऐतिहासिक प्रसंगों पर आधारित आलेख शामिल हैं। उन्होंने कहा कि यह कृति ब्रज के सांस्कृतिक व ऐतिहासिक पक्षों को समझने के साथ शोधार्थियों के लिए महत्वपूर्ण संदर्भ ग्रंथ सिद्ध होगी। लेखक कपिल देव उपाध्याय ने अपने लेखन की पृष्ठभूमि और पुस्तक की विषयवस्तु पर प्रकाश डालते हुए सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.