• Fri. Jul 3rd, 2026

प्रेमानंद महाराज के बारे में गोलोक गमन की उड़ी अफवाह

ByVijay Singhal

Jul 24, 2023
Spread the love

Table of Contents

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। संत प्रेमानंद महाराज के गोलोक गमन की अफवाह सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही है। दो दिन से फैल रही इस अफवाह को लेकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम ने कहा कि यह असमाजिक तत्वों की करतूत है। महाराज जी पूरी तरह से स्वस्थ हैं। सोशल मीडिया पर की गई इस तरह की पोस्ट करने वालों के बारे में जानकारी की जा रही है। हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज  ने संत प्रेमानंद महाराज के नजदीकी संत नवल महाराज से जानकारी की तो उन्होंने बताया कि महाराज जी पूरी तरह स्वस्थ हैं। महाराज जी ने सोमवार सुबह भी राधा रानी की पूजा सेवा की और प्रवचन भी दिए हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों अपने प्रवचन के जरिए सुर्खियों में बने संत प्रेमानंद महाराज राधावल्लभ संप्रदाय के संत हैं। संत प्रेमानंद महाराज का आश्रम वृंदावन के रमण रेती इलाके में बना हुआ है। जहां हजारों भक्त प्रतिदिन उनके प्रवचन सुनते हैं। संत प्रेमानंद महाराज छटीकरा रोड स्थित एक अपार्टमेंट में रहते हैं। महाराज तड़के 3 बजे अपने निवास स्थान से निकलते हैं और करीब डेढ़ किलोमीटर दूर रमण रेती क्षेत्र में बने आश्रम पर पैदल पहुंचते हैं। इस दौरान उनके हजारों भक्त रोड के दोनों तरफ खड़े रहते हैं और दर्शन करते हैं। संत प्रेमानंद महाराज से मिलने भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली भी पहुंचे थे। जनवरी में पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ पहुंचे विराट कोहली ने संत प्रेमानंद महाराज के प्रवचन सुने थे। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के आने के बाद संत प्रेमानंद महाराज सुर्खियों में आ गए थे।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.