हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने संस्कृति विश्वविद्यालय के चौथे दीक्षांत समारोह में प्रतिभाग किया। दीक्षांत समारोह का प्रारम्भ जल संरक्षण संदेश के साथ किया गया। दीक्षांत समारोह में राज्यपाल द्वारा 146 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की गई। जिसमें 21 पीएचडी शोधार्थी को उपाधि दी गई। ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट एवं डिप्लोमा के 125 विद्यार्थियों को पदक देकर सम्मानित किया गया। पदक पाने वालों में 45 को स्वर्ण पदक, 42 रजत पदक तथा 38 को कांस्य पदक प्रदान किया गया।
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए सभी उपाधि एवं पदक प्राप्त छात्र छात्राओं को शुभकामनाऐं दी। छात्र छात्राओं को जब उपाधि एवं पदक प्राप्त होता है, तो सबसे ज्यादा खुशी माता पिता को होती है। जन्म से लेकर आपकी कामयाबी तक आपके माता पिता का श्रेय होता है, उनके द्वारा आपके लिए परिश्रम किया जाता है और दिन रात मेहनत कर आपको सफल बनाने में सहयोग किया जाता है। माता पिता ने कष्ट उठाकर आपको प्रेरणा दी है, सभी सुविधायें दी हैं तब जाकर आज आप गोल्ड मेडल आदि प्राप्त कर रहे हैं। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कहा कि प्रदेश में पिछले चार सालों में समाज सेवियों के सहयोग से 5160 आंगनबाड़ी केन्द्रों में आंगनबाड़ी संशाधन किटों का वितरण किया गया है। एक संशाधन किट लगभग 30 हजार की आती है। जिलाधिकारी पुलकित खरे की प्रशंसा करते हुए कहा कि खुशी है कि जिलाधिकारी के प्रयासों से आज मथुरा के आंगनबाड़ी केन्द्र आंगनबाड़ी संशाधन किटों से संतृप्त हो गये हैं। किट पाकर बच्चों में खुशी की लहर दौड़ेगी तथा बच्चे आंगनबाड़ी की ओर आकर्षित होंगे और ज्यादा से ज्यादा केन्द्रों पर आयेंगे। केन्द्रों पर अब प्लेट, गिलास, चेयर, टेबल, खिलौने आदि साधन मिलते हैं। इसे एक अभियान के रूप में पूरे भारत में चलाने की आवश्यकता है। दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि विश्वविद्यालयों को आंगनबाड़ी केन्द्रों से जोड़ने की जरूरत है। विश्वविद्यालयों को पांच पांच गांव गोद लेने चाहिए तथा उन गांवों में जागरूकता के साथ साथ योजनाओं से लोगों को लाभान्वित करना चाहिए। विश्वविद्यालयों के छात्र छात्राओं को गांव गांव जाकर प्रधानों से वार्ता कर जानकारी लेनी चाहिए कि कौन कौन सी योजनाओं से लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है तथा महिलाओं को संस्थागत प्रसव हेतु प्रेरित करना चाहिए। एक विश्वविद्यालय पांच गांवों में परिवर्तन ला सकता है। बच्चे गांव में जायें, वहां की परेशानियां जाने, किसानों की जरूरतों को समझें- इन सब पर रिसर्च करने की आवश्यकता है। विश्वविद्यालयों और गांवों को जोड़ने की आवश्यकता है। दीक्षांत समारोह के पश्चात राज्यपाल ने संस्कृति विश्वविद्यालय के परिसर में मंत्री नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग ए के शर्मा, सांसद हेमा मालिनी, जिलाधिकारी पुलकित खरे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय आदि के साथ वृक्षारोपण किया तथा वृक्षारोपण जन अभियान 2023 के अन्तर्गत प्रदेश में 35 करोड़ पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। छात्र छात्राओं को वृक्षारोपण के लिए पौधे वितरण किये।वृक्षारोपण के बाद राज्यपाल ने संस्कृति विश्वविद्यालय के दूसरे कैम्पस में आयोजित कार्यक्रम में 180 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को संबोधित किया। कार्यक्रम में महामहिम ने 932 आंगनबाड़ी केन्द्रों हेतु संशाधन किट प्रदान किये तथा मौके पर 10 आंगबाड़ी कार्यकत्रियों को आंगनबाड़ी संशाधन किटों का वितरण किया। जिसमें हेमलता, राजवाला, राधारानी, रेखारानी, डाॅली शर्मा, कुसुम लता, ज्योतसना शर्मा, इन्द्रारानी, सुमन गुप्ता तथा किरन शर्मा शामिल हैं। गिर्राज फाईल्स ने 60, वृन्दावन एग्रो इण्डस्ट्रिज ने 123, जिन्दल ग्रुप ने 94, रिफाइनरी ने 186, पंचायतीराज ने 301 तथा बेसिक शिक्षा विभाग ने 168 कुल 932 आंगनबाड़ी संशाधन किट प्रदान की। जिलाधिकारी पुलकित खरे ने कहा कि मथुरा के लिए यह एक एतिहासिक दिन है तथा हर्ष एवं उल्लास का अवसर है कि सभी आंगनबाड़ी केंद्र आंगनबाड़ी संशाधन किटों से संतृप्त हो गयी हैं। मथुरा में कुल 2363 आंगनबाड़ी केन्द्र हैं, जो कुल 1546 कमरों में संचालित हैं। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को संबोधित करते हुए कहा कि जिलाधिकारी पुलकित खरे के प्रयासों से यह संभव हो पाया है कि आज सभी आंगनबाड़ी केन्द्र आंगनबाड़ी संशाधन किटों से संतृप्त हैं। उन्होंने इसके लिए जिलाधिकारी एवं प्रशासन की प्रशंसा की। जिलाधिकारी पुलकित खरे की पहल से यह संभव हो पाया है कि आज पूरे देश में मथुरा ही एक मात्र ऐसा जनपद है जहां सभी आंगनबाड़ी केन्द्र आंगनबाड़ी संशाधन किटों से संतृप्त है। यह एक अभूतपूर्व कार्य है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
