• Sat. Nov 28th, 2026

पत्नी बताने वाली ही निकली जासूस, अदालत ने दिया एफआईआर का आदेश

Byvijay.singhal1233

Nov 28, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। प्रथम मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मथुरा ने भाकपा माले के जिला मंत्री और फौजदारी के वकील जीसस चतुर्वेदी एडवोकेट उत्कर्ष की एक साल से जासूसी के मामले में हेमा जोशी नाम की महिला के विरुद्ध एफआईआर का आदेश दिया है। जासूसी एप एयर ड्रॉयड और सोर किड के जरिए हेमा जोशी अधिवक्ता और कम्युनिस्ट नेता जीसस चतुर्वेदी के मोबाइल फोन का न सिर्फ़ डाटा एसेस किया गया बल्कि फोन नॉन ऑपरेटिव होने की दशा में भी उनकी लोकेशन और बातचीत रिकॉर्ड की जा रही थी जिनमें अनेक मुवक्किलों, अधिकारियों , परिजनों , राजनैतिक कार्यकर्ताओं से हुई नितांत निजी और गोपनीय बातचीत भी शामिल थी । उल्लेखनीय है कि जासूसी एप एयर ड्रॉयड एक हिडन एप है जो एप लिस्ट में शो नहीं होता लेकिन उस के जरिए सैकड़ों मील दूर से भी मोबाइल धारक के न सिर्फ सेट को एसेस किया जा सकता है, बल्कि फोन नॉन एक्टिव होने पर भी मोबाइल धारक की गतिविधियां और सामान्य बोलचाल का पता लग जाता है । कथित जासूस हेमा जोशी स्वयं को अधिवक्ता जीसस चतुर्वेदी की पत्नी बताती है । जीसस चतुर्वेदी एडवोकेट का आरोप है कि हाल ही में हेमा जोशी ने जासूसी एप का प्रयोग करके उनकी हत्या के लिए कतिपय विरोधियों और भाड़े के लोगों के साथ आपराधिक षडयंत्र कर उनका अपहरण भी कराया था लेकिन सफल न हो सकी थी ।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.