• Sun. Nov 29th, 2026

मथुरा में ATS की बड़ी कार्रवाई:अवैध रूप से रह रहे रोहंगिया मुसलमान किए गिरफ्तार

Byvijay.singhal1233

Jul 24, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में यू पी ATS ने बड़ी कार्यवाही करते हुए अवैध रूप से रह रहे रोहंगिया मुसलमानों को गिरफ्तार किया है। ATS ने मथुरा पुलिस के साथ मिलकर थाना जैंत क्षेत्र में गोपनीय तरीके से यह कार्यवाही की। करीब 8 घंटे तक चली इस कार्यवाही में 40 से ज्यादा रोहंगिया मुसलमानों को गिरफ्तार किया गया है। मथुरा के थाना जैंत क्षेत्र के अलहपुर और कोटा गांव के बीच बड़ी संख्या में मुसलमान झुग्गी झोपड़ी बनाकर रह रहे थे। यूपी ATS को जानकारी लगी कि यह सभी अवैध रूप से बांग्लादेश से बॉर्डर क्रॉस कर भारत आए हैं और यहां रह रहे हैं। इसके बाद ATS ने कार्यवाही शुरू की और गोपनीय तरीके से इसकी जांच की।
उत्तर प्रदेश की ATS टीम ने मथुरा के एसएसपी शैलेश पांडे से संपर्क किया। जिसके बाद एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह के नेतृत्व में मथुरा पुलिस की एक टीम बनाई गई। ATS और मथुरा पुलिस की संयुक्त टीम आगरा दिल्ली नेशनल हाईवे पर अलाहपुर गांव के सामने की तरफ बनी झुग्गी झोपड़ीयों पर पहुंची और कार्यवाही शुरू की। टीम ने इस इलाके में 3 स्थानों पर कार्यवाही की। उत्तर प्रदेश की ATS टीम ने मथुरा के एसएसपी शैलेश पांडे से संपर्क किया। जिसके बाद एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह के नेतृत्व में मथुरा पुलिस की एक टीम बनाई गई। ATS और मथुरा पुलिस की संयुक्त टीम आगरा दिल्ली नेशनल हाईवे पर अलाहपुर गांव के सामने की तरफ बनी झुग्गी झोपड़ीयों पर पहुंची और कार्यवाही शुरू की। टीम ने इस इलाके में 3 स्थानों पर कार्यवाही की। रात करीब 2 बजे पहुंची टीम ने पहले सभी के कागज चैक किए। इसके बाद टीम ने मौके से 40 रोहंगिया मुसलमानों को गिरफ्तार किया। टीम गिरफ्तार किए गए रोहंगिया मुसलमानों को बसों में लेकर चली गई। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया यह कार्यवाही एटीएस ने की है ज्यादा जानकारी वही दे सकते हैं। 40 रोहंगिया मुसलमानों को गिरफ्तार किया है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.