• Sun. Nov 29th, 2026

श्रीबांकेबिहारी के दर्शन करते शिल्पा शेट्टी का वीडियो वायरल

Byvijay.singhal1233

Nov 29, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी का छह माह पुराना एक वीडियो 28 नवंबर को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसमें वह ठाकुर श्रीबांकेबिहारी महाराज के दर्शन करती नजर आ रही हैं। इसके बाद वह फिर एक बार चर्चा में आ गईं। बशिल्पा शेट्टी श्रीबांकेबिहारी महाराज के दर्शन करने पहुंची थी। पीले वस्त्र पहले शिल्पा ने ठाकुरजी को काफी देर तक निहारा। सेवायत गोस्वामी ने उनको ठाकुरजी का अंग वस्त्र और प्रसारी भेंट की। इस दौरान अभिनेत्री की एक झलक पाने को लोगों की भीड़ जमा हो गई। कड़ी सुरक्षा के बीच निजी गार्ड और पुलिसकर्मियों ने मंदिर परिसर से बाहर निकाला। दर्शन के दौरान शिल्पा शेट्टी के साथ रहे सीओ संदीप सिंह ने बताया कि अभिनेत्री हाल-फिलहाल दर्शन को नहीं आई हैं। वायरल वीडियो छह माह पुराना है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.