• Sun. Nov 29th, 2026

गोवर्धन के होटल में बेहोश मिला युवक, अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

Byvijay.singhal1233

Nov 29, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन में बस स्टैंड के पास स्थित एक होटल में ठहरे राजस्थान निवासी यात्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। यात्री होटल के कमरे में अचेत अवस्था में मिला था। पुलिस उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंची, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार राजस्थान के अलवर जिले के किशनगढ़ निवासी नरेंद्र शर्मा गोवर्धन स्थित बस स्टैंड के पास एक होटल में ठहरे हुए थे। शनिवार सुबह होटल कर्मचारी चेक आउट की प्रक्रिया के लिए उनके कमरे पर पहुंचे। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर कर्मचारियों ने जांच की तो नरेंद्र शर्मा कमरे में अचेत अवस्था में पड़े मिले। कमरे में नशीले पदार्थ के खाली खोखे भी पड़े हुए मिले। होटल कर्मचारियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल अचेत यात्री को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की, लेकिन अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने मृतक के पास मिले आधार कार्ड के जरिए उनकी पहचान और पते की जानकारी जुटाई तथा राजस्थान स्थित परिजनों को घटना की सूचना दी। पुलिस के अनुसार मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.