• Wed. May 13th, 2026

ग्रेटर नोएडा से पत्नी को अपना स्कूल दिखाने पहुंचे सेवानिवृत्त कर्नल

ByVijay Singhal

Feb 8, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। ग्रेटर नोएडा से आगरा एक कार्यक्रम में जाते हुए शुक्रवार को वैलेंटाइन वीक के पहले दिन को यादगार बनाने के लिए सेवानिवृत्त कर्नल मथुरा से गुजरते हुए राजकीय इंटर कॉलेज पहुंचे। यहां उन्होंने पत्नी को अपना स्कूल दिखाया और बताया कि उनकी प्राथमिक शिक्षा इसी स्कूल से हुई। यहां दोनों ने सेल्फी लेकर बचपन के दिन और वैलेंटाइन वीक के पहले दिन को भी खास बनाया। सेवानिवृत्त कर्नल एससी त्यागी ने बताया कि 2007 में सेवानिवृत्त होने के बाद वह पत्नी पूनम के साथ ग्रेटर नोएडा में शिफ्ट हो गए। पत्नी को नेत्रहीन बच्चों के लिए सेवा करने का शौक था। उनके इस शौक को वृहद रूप देने के उन्होंने निर्णय लिया कि वह अपनी पेंशन का आधा पैसा एक एनजीओ को संचालित करने और आधा पैसा अपने खर्च के लिए रखेंगे। इसके बाद 2011 में नेशनल एसोसिएशन फॉर ब्लाइंड, मेरठ एनजीओ शुरू किया। इसके माध्यम से दोनों नेत्रहीन बच्चों को कंप्यूटर सीखकर उन्हें प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी भी कराते हैं। कारगिल और श्रीलंका में हुए युद्ध में भी दी सेवा एससी त्यागी ने बताया कि 1999 में उन्होंने कारगिल और इससे पहले 1988 में श्रीलंका में लिवरेशन टाइगर ऑफ तमिल ईलम के खिलाफ हुए युद्ध में भी अपनी सेवाएं दी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.