• Wed. May 13th, 2026

मौसम में बदलाव से गले में खराश और टॉन्सिल के बढ़े मरीज

ByVijay Singhal

Feb 8, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बदलते मौसम के कारण लोगों के गले में खराश और टॉन्सिल होने की परेशानी भी बढ़ रही है। यही कारण है कि कान-नाक-गले की ओपीडी में प्रतिदिन 130 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। बीते कुछ दिनों से मौसम एक जैसा नहीं है। दिन में कभी तेज धूप तो कभी बादल। वहीं रात में ठंड है। मौसम में हो रहे बदलाव के कारण आम जनमानस भी नहीं समझ पा रहा कि उसे ऐसे में क्या करना चाहिए और क्या नहीं। यही कारण है कि वह बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। गले में इंफेक्शन, दर्द, सूजन और खराश की समस्या भी लोग जूझ रहे हैं और उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अमिताभ पांडे ने बताया कि मौसम बदलने, ज्यादा ठंडी या गरम चीजें खाने पीने, गलत खानपान अपनाने से यह समस्या हो रही है। लिंफ नोड्स गले में मौजूद एक अंग है जो कई ग्रंथियों से जुड़ा होता है। इसमें सूजन आने की वजह से शरीर में कोल्ड टॉन्सिल जैसी समस्या होती है। 130 से भी अधिक मरीज प्रतिदिन उपचार के लिए आ रहे हैं। इनमें से 30 से 40 मरीज गले में इंफेक्शन के हैं। इनमें भी बच्चों की संख्या अधिक है। ठंडे खाद्य व पेय पदार्थों का सेवन न करें, गुनगुना पानी पीते रहें, पूरे कपड़े पहनकर ही घर से बाहर निकलें, परेशानी होने पर डॉक्टर से परामर्श के बाद ही दवा लें, हल्दी का दूध काफी फायदेमंद है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.