• Sat. May 16th, 2026

मुड़िया मेला में थल से नहीं जल से भी होगी निगरानी

ByVijay Singhal

Jul 8, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मुड़िया पूर्णिमा मेला मैं आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था में जुटी पुलिस उन्हें जमीन के साथ पानी में भी सुरक्षा प्रदान कर रही है। मुड़िया मेल नोडल प्रभारी एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत ने मंगलवार के तड़के 4 बजे मोटर वोट में बैठकर फ्लड  टीम के साथ रिवर पेट्रोलिंग बोट से मानसी गंगा, राधाकुंड और कुसुम सरोवर में पेट्रोलिंग कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण और अधीनस्थों को दिशा निर्देश दिए। नोडल प्रभारी सुरेश सिंह रावत ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा श्लोक कुमार के निर्देश पर राधाकुंड, कुसुम सरोवर तथा मानसी गंगा में फ्लड पुलिस बल की टीम निरंतर रिवर पेट्रोलिंग की जा रही है l यद्यपि मेला की अवधि में सुरक्षा की दृष्टिकोण से समस्त सरोवर की बैरिकेडिंग की गई है फिर भी बैरिकेटिंग को पार करके कोई गहरी सरोवर में स्नान हेतु न उतर जाए, इसके लिए प्रशिक्षित डायवर्स की टोटल नौ टीम लगाई गई हैं। सभी सरोवर में गहरे पानी में स्नान हेतु लगातार रोक रही है तथा सभी से अनुरोध किया जा रहा है कि स्नान केवल प्रशासन द्वारा लगाए गए पवित्र मानसी गंगा  के फुब्बारे के जल में ही स्नान करें l  इस दौरान सुरेश चंद्र रावत, क्षेत्राधिकारी गोवर्धन अनिल कुमार सिंह  तथा  थाना थाना प्रभारी निरीक्षक रवि त्यागी निरीक्षण में साथ रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.