हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन के चीरघाट पर यमुना में करीब 20 वर्षीय अज्ञात युवती का शव तैरता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस युवती की शिनाख्त के प्रयास कर रही है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर एक नाविक ने चीरघाट के समीप यमुना में शव देखा। उसने तत्काल इसकी सूचना इलाका पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे बांके बिहारी मंदिर चौकी प्रभारी शिव कुमार शर्मा ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। चौकी प्रभारी के अनुसार, युवती इसी इलाके में भिक्षुक की तरह रहती थी और प्रतिदिन सुबह यमुना में स्नान करती थी। आशंका है कि नहाते समय पैर फिसलने से वह यमुना में डूब गई हो। हालांकि, मृत्यु का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
7455095736
व्रन्दावन की यमुना में तैरता मिला युवती का शव
