• Sat. Nov 7th, 2026

भगवान के दर्शन के लिए कुत्ते को कार में कर दिया बंद, हुई मौत

Byvijay.singhal1233

Jul 8, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन की शैय्या अस्पताल के पास स्थित पार्किंग में एक मार्मिक दृश्य देखने को मिला जब एक श्रद्धालु अपनी कार में कुत्ते को बंद कर पूजा में चले गए। तेज धूप और बंद कार की गर्मी में कुत्ता बुरी तरह तड़पता रहा।आसपास के लोगों ने जब कार के अंदर कुत्ते की कराहने की आवाजें सुनीं तो उन्होंने तुरंत दरवाजा खोलने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं खुल पाया। कुछ लोगों ने शीशा तोड़कर बाहर निकालने को कहा तो लोगों ने मना कर दिया, कहा कि उल्टा ही फंस जाएंगे। फिर ताला खोलने वाले को बुलाया। दरवाज़ा खुलते ही देखा गया कि कुत्ता अधमरा हो चुका था। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने पहले ही कार स्वामी से अनुरोध किया था कि वह कुत्ते को बाहर बांध दें, लेकिन श्रद्धालु ने बात अनसुनी कर दी। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बंद कार में दम घुटने से जूझते उस मासूम जीव की हालत देख हर किसी की आंखें नम हो गईं। जब कुत्ते को बाहर निकाला गया, तो उसकी मौत हो गई।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.