हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा । मांट थाना क्षेत्र की एक युवती को सोशल मीडिया पर ब्लैकमेल कर पांच लाख रुपये मांगने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवती के खोए मोबाइल फोन का दुरुपयोग कर इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक स्टेटस लगाए गए। साथ ही एआई से अश्लील तस्वीरें तैयार कर वायरल करने और शादी तुड़वाने की धमकी दी गई। युवती ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी शादी 20 नवंबर 2026 को होनी है। उसके मंगेतर ने उसे आईफोन दिया था, 26 अक्तूबर को मोबाइल फोन खो गया। फोन में लॉक नहीं होने के कारण किसी व्यक्ति ने उसका दुरुपयोग शुरू कर दिया। पीड़िता के अनुसार, मोबाइल से जुड़े इंस्टाग्राम अकाउंट पर आपत्तिजनक स्टेटस लगाए गए। इनमें उसके परिवार और मंगेतर के कारोबार से संबंधित बातें भी प्रदर्शित की गईं। इसके बाद पांच लाख रुपये की मांग की गई। रकम नहीं देने पर एआई से अश्लील तस्वीरें तैयार कर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी गई। आरोप है कि 31 अक्तूबर की रात अज्ञात नंबर से फोन कर पांच लाख रुपये देने का दबाव बनाया गया। पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद थाना मांट में मामले प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
7455095736
एआई से अश्लील फोटो बनाकर वायरल करने की धमकी
