• Sat. Nov 7th, 2026

शिक्षा मित्रों ने लगाई मूल विद्यालय में लौटने की सीडीओ से फरियाद

Byvijay.singhal1233

Nov 7, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के प्रतिनिधिमंडल ने राजीव भवन पहुचकर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. पूजा गुप्ता से मिलकर जनपद के शिक्षामित्रों की समस्या से अवगत कराते हुए उनको मूल विद्यालयों में वापस भेजने की मांग की। शिक्षा मित्र संघ के जिला अध्यक्ष खेम सिंह चौधरी ने सीडीओ को लिखित मांग पत्र सौंपकर शासनादेश के बावजूद लंबित चल रही मूल विद्यालय वापसी की प्रक्रिया जल्द पूरी कराने की मांग की। उन्होंने बताया कि 3 जनवरी 2025 के शासनादेश और 12 दिसंबर को निदेशक बेसिक शिक्षा उत्तर प्रदेश की ओर से प्रदेश के सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को भेजे गए आदेश के अनुसार शिक्षामित्रों का समायोजन और स्थानांतरण किया जाना था। इसके प्रथम चरण में मूल विद्यालय वापसी की इच्छा रखने वाले शिक्षामित्रों को उनके मूल विद्यालयों में भेजा जाना था। इसके बावजूद मथुरा जनपद में करीब 11 महीने बीतने के बाद भी इस संबंध में बीएसए ने आदेश जारी नहीं किए हैं। उन्होंने बताया कि संगठन लगातार इस मांग को उठाता रहा है। तीन अगस्त 2026 को भी इस मुद्दे पर धरना प्रदर्शन किया गया था।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.