• Sat. May 16th, 2026

बदबू आने पर कमरा खोला तो लटका मिला युवक का शव

ByVijay Singhal

Jul 8, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना मगोर्रा के गांव फोड़र निवासी कल्याण सिंह के 35 वर्षीय पुत्र राजू उर्फ पिंकू का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में पंखे से लटका मिला। उसने शनिवार को रस्सी से फंदा लगा लिया था। सोमवार को कमरे से बदबू आने पर परिजन समेत पड़ोसियों ने कमरे को खोला तो शव लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा। परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। घटनास्थल पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने मामले की जांच की। परिजन ने बताया कि राजू का पिछले वर्ष से पत्नी बबीता से विवाद चल रहा था। एक माह पूर्व पत्नी अपने मायके चली गई थी। वहीं राजू परिवार से अलग रह रहा था। पिता की मौत से पुत्र रोहित का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ गोवर्धन अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.