• Tue. Nov 17th, 2026

नौहझील में कांग्रेस की बैठक में मारपीट मामले में पांच नामजद समेत 15 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज

Byvijay.singhal1233

Aug 18, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नौहझील में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत नौहझील के रामा मैरिज गार्डन में हुई बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश धनगर समेत पदाधिकारियों के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पूर्व शहर अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी मथुरा एवं हाथरस के कोऑर्डिनेटर विक्रम वाल्मीकि की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद और 15 अज्ञात युवकों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की जांच सीओ अमरनाथ यादव को सौंपी गई है। शुक्रवार को विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस की बैठक चल रही थी। बैठक में कांग्रेस की पर्यवेक्षक डॉ अंजलि निंबालकर पार्टी कार्यकर्ताओं से जिला अध्यक्ष पद के लिए पदाधिकारियों का फीडबैक ले रही थीं। इसी दौरान कुछ युवक बैठक स्थल पर पहुंच गए। आरोप है कि इसी दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर, उपाध्यक्ष अप्रतिम सक्सेना, जिला सचिव दीपक दीक्षित और पूर्व शहर अध्यक्ष एवं हाथरस कोऑर्डिनेटर विक्रम वाल्मीकि के साथ मारपीट की गई। हंगामे के दौरान कुर्सियां भी फेंकी गईं। मारपीट में कांग्रेस के चार पदाधिकारी घायल हुए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। विक्रम वाल्मीकि की ओर से घटना के संबंध में नौहझील पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया था कि बैठक के दौरान आरोपियों ने उनके और अन्य कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ मारपीट की तथा जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए अपमानित किया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रामगढ़ी निवासी दिलीप चौधरी, अवाखेड़ा निवासी मनफूल तथा प्रशांत चौधरी, पुष्पेंद्र जाट और गौरव जाट के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। प्रशांत चौधरी, पुष्पेंद्र जाट और गौरव जाट का पता तहरीर में अज्ञात दर्शाया गया है। इनके अलावा 15 अज्ञात युवकों को भी आरोपी बनाया गया है। बताया गया है कि बैठक के दौरान हुए विवाद के बाद दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई थी। दूसरे पक्ष ने भी कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर और अन्य के खिलाफ मारपीट के आरोप लगाए थे। सीओ अमरनाथ यादव ने बताया कि पूर्व शहर अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी मथुरा व कोऑर्डिनेटर हाथरस विक्रम वाल्मीकि की तहरीर पर पांच नामजदों तथा 15 अज्ञात युवकों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर, आरोपियों की तलाश की जा रही है। मामले की विवेचना वह स्वयं कर रहे हैं।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.