हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मथुरा जनपद में 819 उचित दर विक्रेताओं कोटेदारों को खाद्यान्न वितरण पर 90 रुपये के बजाय 125 रुपये प्रति क्विंटल कमीशन मिलेगा। सोमवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नई ई-पॉस आधारित कोटेदार कमीशन प्रणाली का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जिले की सभी पांचों विधानसभाओं में उचित दर विक्रेताओं ने देखा। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को कार्यक्रम में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे नंद प्रकाश मौर्या, उप जिलाधिकारी सदर मोहित कुमार मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने बताया कि नई ई-पॉस आधारित व्यवस्था से कमीशन की गणना और भुगतान प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाने में मदद मिलेगी। तहसील महावन में विधायक बलदेव पूरन प्रकाश, तहसील छाता में गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण के प्रतिनिधि नरदेव चौधरी, तहसील मांट में ब्लॉक प्रमुख नौहझील सुमन चौधरी और तहसील गोवर्धन में उप जिलाधिकारी सुशील कुमार सिंह की मौजूदगी में कार्यक्रम देखा गया।
7455095736
